Advertisement
अल्लाह ने मुझे किसी वजह से जीवित रखा है : शेख हसीना

पिछले अगस्त में शेख हसीना को बांग्लादेश की सत्ता छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। वह अपना देश छोड़ भारत आ गई थीं।
हसीना ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद युनुस पर निशाना साधा और उन्हें 'ऐसा व्यक्ति बताया जिसने कभी लोगों से प्यार नहीं किया।'
बांग्लादेश की पूर्व पीएम ने कहा, "उन्होंने ऊंची ब्याज दरों पर छोटी रकम उधार दी और उस पैसे का इस्तेमाल विदेश में शान-शौकत से रहने में किया। हम तब उसे समझ नहीं पाए, इसलिए हमने उसकी खूब मदद की। लेकिन लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ। उसने खुद के लिए अच्छा किया। फिर उसने सत्ता की ऐसी लालसा पैदा की जो आज बांग्लादेश को जला रही है।"
77 वर्षीय नेता ने कहा कि विकास के मॉडल के रूप में देखा जाने वाला बांग्लादेश अब एक 'आतंकवादी देश' बन गया है। उन्होंने कहा, "हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस तरह से मारा जा रहा है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अवामी लीग, पुलिस, वकील, पत्रकार, कलाकार, हर किसी को निशाना बनाया जा रहा है।"
शेख हसीना ने अपने पिता और बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान सहित अपने पूरे परिवार की भयानक हत्याओं को याद करते हुए कहा, "मैंने एक ही दिन में अपने पिता, माता, भाई, सभी को खो दिया। और फिर उन्होंने हमें देश लौटने नहीं दिया। मुझे अपने लोगों को खोने का दर्द पता है। अल्लाह मेरी रक्षा करता है, शायद वह मेरे माध्यम से कुछ अच्छा करवाना चाहता है। जिन लोगों ने ये अपराध किए हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। यह मेरी प्रतिज्ञा है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


