All preparations completed for the Swabhiman conference to be held in Ambala on March 10 - Pawan Aggarwal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10 मार्च को अंबाला में होने वाले स्वाभिमान सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी- पवन अग्रवाल

khaskhabar.com: शनिवार, 09 मार्च 2024 12:55 PM (IST)
10 मार्च को अंबाला में होने वाले स्वाभिमान सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी- पवन अग्रवाल
अम्बाला । अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एव पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल ने कहा है कि 10 मार्च को अंबाला में होने वाले स्वाभिमान सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज यहां उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज के इस समाज स्वाभिमान सम्मेलन में समाज की राजनीति में सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने के लिए समाज के लोगों में जागृति लाने का काम किया जाएगा। पवन अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में एक तिहाई सीटों पर वैश्य समाज के लोग बहुत मजबूत स्थिति में हैं। इन सीटों पर समाज के लोगों की अनदेखी करना किसी भी दल को भारी पड़ सकता है लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक दल टिकट बंटवारे के समय समाज के लोगों की अनदेखी करते रहे हैं लेकिन अब यह अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। वैश्य नेता ने कहा कि पहले जहां हरियाणा में लगभग 20 विधायक वैश्य समाज से होते थे आज उनकी संख्या घटकर आठ रह गई है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लोगों का राजनीतिक दलों ने शोषण किया है और उन्हें यह समझाया गया की राजनीति एक लड़ाई है और लड़ना वैश्य समाज के खून में नहीं है। जिस कारण समाज राजनीति से पीछे हटता चला गया। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के नेताओं के लिए मंच पूरी तरह से सज चुका है और पूरे हरियाणा में स्वाभिमान सम्मेलन के प्रति समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से अग्रवाल वैश्य समाज समाज के लोगों में राजनीति के प्रति जागरूकता लाने का काम कर रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में चुनाव में समाज का मतदान प्रतिशत बढ़ा है और समाज के लोगों में राजनीतिक चेतना का विकास हुआ है। इसी दिशा में 10 मार्च को अंबाला में होने वाला प्रदेश स्तरीय वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन के जरिए समाज अपनी ताकत राजनीतिक दलों को दिखाने का काम करेगा। इस सम्मेलन के माध्यम से समाज एकजुटता, अनिवार्य मतदान और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का संदेश देने का काम करेगा। महिला अध्यक्ष अनिता सिगला ने कहा कि सम्मेलन मे महिलाओं की भी भारी संख्या में भागीदारी होगी। महिलाओं के लोकसभा मे आरक्षण के चलते महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी भी बढाने के लिए संगठन काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement