all party support of Ramnath Konvid said CM Yogi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामनाथ कोंविद का सभी दल करें समर्थन: सीएम योगी

khaskhabar.com: सोमवार, 19 जून 2017 8:01 PM (IST)
रामनाथ कोंविद का सभी दल करें समर्थन:  सीएम योगी
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उप्र के लिए यह गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की 22 करोड़ जनता में से एक दलित व्यक्ति को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उप्र के सभी राजनीतिक दल दलगत भावना से ऊपर उठकर उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करें। 5, कालिदास मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी उप्र के लिए गौरव का विषय है। यह हम सबके लिए प्रसन्नता का विषय है। रामनाथ कोबिंद को एनडीए का राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया गया है।" उन्होंने कहा कि यह उप्र के लिए गौरव का विषय तो है ही, लेकिन देश के दलित समुदाय के लिए भी यह हर्ष का विषय है। यह अत्यंत सुखद है कि देश के सर्वोच्च पद के लिए दलित व्यक्ति का चयन प्रधानमंत्री ने किया है। उनका एक लंबा अनुभव है। उनकी सेवाओं को देखते हुए और एक गरीब परिवार के व्यक्ति को सम्मान देना उप्र की 22 करोड़ जनता का उचित सम्मान है। इससे देश के भीतर एक नई समाजिक चेतना का संचार होगा। योगी ने कहा, "मैं उप्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही उप्र के सभी राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि रामनाथ कोविंद को जो सम्मान प्रधानमंत्री ने दिया है, उससे प्रेरित होकर सभी राजनीतिक दल उनका समर्थन करें। यह उप्र के लिए भी सुनहरा मौका है कि उप्र का एक दलित समुदाय का व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर बैठने जा रहा है।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement