नई दिल्ली। बंगाल की खाडी में गत 22 जुलाई को लापता हुए भारतीय वायुसेना के
मालवाहक विमान एएन-32 की तलाश अब भी जारी है लेकिन इसमें सवार सभी 29
लोगों को अब मृत मान लिया गया है।
यह विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर की उडान के दौरान लापता हो गया था और
पिछले डेढ महीने से भी अधिक समय से वायु सेना, नौसेना और तटरक्षक बल तथा कई
अन्य एजेन्सियां इसकी तलाश में जुटी हुई हैं।