Algeria: Military plane crashes with 200 soldiers on board no survivors -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्जीरिया का मिलिट्री विमान क्रैश, 200 सैनिकों के मरने की आशंका

khaskhabar.com: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 2:37 PM (IST)
अल्जीरिया का मिलिट्री विमान क्रैश, 200 सैनिकों के मरने की आशंका
अल्जीरिया। अल्जीरिया में बुधवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। स्थानीय मीडिया के मुताािबक करीब 200 लोगों को ले जा रहा विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान दुर्घटना में 200 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। विमान राजधानी अल्जीयर्स के 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में वाउफ्रिक एयरपोर्ट के नजदीक क्रैश हो गया है। स्थानीय समयानुसार, सुबह 8 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य विमान में कई सैनिक सवार थे और उनके पास काफी हथियार भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा लिए गए फुटेज में रनवे के नजदीक काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है। मौके पर राहत के लिए 14 एंबुलेंस और दस फायर इंजन को भेजा गया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, मलबे से दर्जनों शव बरामद हुए। एयरपोर्ट के आस-पास के मार्गों को बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement