Akhilesh Yadav taunts on PM Narendra Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिलेश का मोदी पर तंज, लिखा : देश को प्रचार मंत्री नहीं, नया प्रधानमंत्री चाहिए

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 मार्च 2019 1:35 PM (IST)
अखिलेश का मोदी पर तंज, लिखा : देश को प्रचार मंत्री नहीं, नया प्रधानमंत्री चाहिए
लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से नेताओं की बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा और कहा कि अब देश को प्रचार मंत्री नहीं, नया प्रधानमंत्री चाहिए। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि बीएसएनएल, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नरेगा तीनों के वर्करों को वेतन नहीं मिला। 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, लेकिन जिनके पास नौकरी है, उन तक को पैसे नहीं मिले। उन्होंने कहा कि आंकड़े छुपाकर भाजपा ने प्रचार पर पैसे खर्च किए पर अब देश को प्रचार मंत्री नहीं, नया प्रधानमंत्री चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, कारोबारी विकास पूछ रहा है, इस कागजी सरकार से छुटकारा कब मिलेगा। खेतिहर विकास पूछ रहा है, कब मेहनत का दाम मिलेगा। बेरोजगार विकास पूछ रहा है, कहीं कोई काम मिलेगा? गौरतलब है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार ट्विटर के माध्यम से भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement