Akhilesh Government interested in leaving the terrorists said bjp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिलेश सरकार की आतंकियों को छोड़ने में दिलचस्पी: भाजपा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 10:46 AM (IST)
अखिलेश सरकार की आतंकियों को छोड़ने में दिलचस्पी: भाजपा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए आतंकवादियों को छोड़ने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "अखिलेश सरकार तेलंगाना पुलिस द्वारा लखनऊ में आईएसआईएस के पाकिस्तानी आउटफिट खुरासान के सदस्यों के होने के अलर्ट देने के बावजूद आंख-कान बंद कर बैठी रही। उल्टा अपनी नाकामियों का ठीकरा मीडिया के ऊपर फोड़ा जा रहा है।" उन्होंने कहा, "सपा व बसपा की सरकारों ने कट्टरपंथियों को पकड़ने के बजाय आतंकवादियों और अपराधियों को छोड़ने के लिए राजनीति करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। यही वजह है कि प्रदेश की राजधानी ही नहीं, बल्कि कई जिलों में आतंकवादियों के नेटवर्क फैल चुके हैं।"
केशव ने कहा, "इलाहाबाद, आगरा और प्रदेश के कई जिलों में अवैध असलहों के कारखाने मिलना कानून-व्यवस्था की बुरी हालत बताता है। प्रदेश की पुलिस और सुरक्षा बल किसी भी खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं, लेकिन कांग्रेस, सपा व बसपा की आतंकवादियों की हिमायत करने वाली सरकारों ने पिछले 14 सालों में प्रदेश के सुरक्षा बलों के हाथ बांधकर रखे थे।"

उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल अखिलेश यादव भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण देने में बिता दिए।

अखिलेश द्वारा मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाने पर केशव ने कहा, "अखिलेश सरकार ने विकास कार्य करने के बजाय सत्ता हथियाने के लिए सपा कुनबे का फैमिली ड्रामा करते रहे। अखिलेश द्वारा मीडिया के पक्षपाती होने और भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी को ज्यादा कवरेज देने के आरोप हास्यास्पद है। मोदी विकास के लिए कार्य करते हैं। इसलिए मीडिया उनके कार्यो को जनता को दिखाता है।"

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement