akbaruddin owaisi attack on army chief bipin rawat statement Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर्मी चीफ के बांग्लादेशी घुसपैठ वाले बयान पर औवेसी भडक़े, दी ये नसीहत

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 09:04 AM (IST)
आर्मी चीफ के बांग्लादेशी घुसपैठ वाले बयान पर औवेसी भडक़े, दी ये नसीहत
गौरतलब है कि असम में एयूडीएफ मुस्लिमों के मुद्दे उठाती रही है, जिन्हें बड़ी संख्या में बांग्लादेश से आया समझा जाता है। उत्तर पूर्व में बांग्लादेश से लोगों के आने की बात पर आर्मी चीफ ने बताया, यह दो कारणों से हो रहा है। पहला कारण यह है कि वहां पर जगह की कमी है। क्योंकि वहां का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ से प्रभावित रहता है और रहने के लिए जगह की कमी होती जा रही है। आगे उन्होंने कहा, दूसरा कारण है कि उन इलाकों में पश्चिमी क्षेत्रों की षड्यंत्र के तहत भी लोगों का पलायन कराया जा रहा है। उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि इन इलाक़ों पर कैसे हावी रहा जा सके। हालांकि जब उनसे समाधान पूछा गया तो उन्होंने कहा, उत्तर पूर्व की समस्याओं का समाधान वहां के लोगों को देश की मुख्यधारा में लाकर विकास करने से मुमकिन है। हमें सभी लोगों के साथ मिलकर रहना सीखना होगा, चाहे वे किसी जाति, धर्म, लिंग आदि से हों। अगर हम लोगों को अलग करने लगे तो समस्या बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement