akbaruddin owaisi attack on army chief bipin rawat statement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर्मी चीफ के बांग्लादेशी घुसपैठ वाले बयान पर औवेसी भडक़े, दी ये नसीहत

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 09:03 AM (IST)
आर्मी चीफ के बांग्लादेशी घुसपैठ वाले बयान पर औवेसी भडक़े, दी ये नसीहत
नई दिल्ली। भारत में बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ और असम की ऑल इंडिया यूनाडटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट पर सेना प्रमुख बिपिन रावत के दिए गए बयान ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी आर्मी चीफ बिपिन के बयान पर सवाल खडे किए है। औवेसी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि सेना प्रमुख को राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। किसी राजनीतिक पार्टी के उदय पर बयान देना उसका काम नहीं है। लोकतंत्र और संविधान उसकी इजाजत नहीं देता है, सेना हमेशा एक निर्वाचित नेतृत्व के तहत काम करती है। आपको बता दें कि सेना प्रमुख ने भारत में बांग्लादेशियों की लगातार हो रही घुसपैठ को लेकर पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधा है। बिपिन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पाकिस्तान और चीन हमारे देश के उत्तर-पूर्व हिस्से को जान-बूझकर अशांत रखना चाहते हैं। यह दोनो पड़ोसी देशों की छद्म युद्ध की नीति है।
जनरल रावत उत्तर-पूर्व में भारत की रक्षा चुनौतियों पर आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे। जनरल रावत ने कहा कि देश में जनसंघ का विस्तार उतनी तेज गति से नहीं हुआ, जितनी तेज गति से असम में एआईयूडीएफ का विस्तार हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement