एंटनी पाक बर्बरता पर बोले, मेरे समय एक बार हुआ,अब तीन साल में तीन बार...
khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2017 6:39 PM (IST)
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की बढती गतिविधियों पर पूर्व रक्षा
मंत्री एके एंटनी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। एंटनी ने
कहा, सरकार को चाहिए कि वह आर्मी को अपने तरीके से काम करने दे। उन्होंने
कहा, मेरे आठ साल के कार्यकाल में यह कुल एक बार हुआ, लेकिन पिछले तीन
सालों में यह अब तक तीन बार हो चुका है।
बता दे, पाकिस्तानी सेना की बैट टीम ने एक मई को भारतीय सीमा में घुसकर दो
भारतीय जवानों की हत्या कर दी थी। साथ ही उनके शवों से भी बर्बरता की गई
थी। इस हमले में सेना के नायब सुबेदार परमजीत सिंह और बीएसएफ के प्रेम सागर
शहीद हुए थे। बीएसएफ में हेड कॉन्सटेबल के पद पर तैनात प्रेम सागर मूल से
उत्तर प्रदेश के देवरिया गांव के टीकमपार गांव के रहने वाले थे।
पाकिस्तान
सेना की बैट टीम घात लगाकर पहले भी हमला करती रही है।
भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की दो चौकियां को तबाह
कर दिया। इस कार्रवाई पाकिस्तान सेना के 7 जवान मारे गए हैं। वहीं, देश में
यह मांग उठ रही है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना को खुला
समर्थन दिया जाना चाहिए।
बैट टीम में जवानों के साथ आतंकी भी...