Advertisement
अजमेर : बुजुर्ग से चैन लूटने वाली शातिर गैंग का चौथा मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार की सोने की चैन बरामद

सीसीटीवी और तकनीकी सर्विलांस से खुलासे
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जयपुर तक सुराग तलाशा। जयपुर की स्पेशल टीम के सहयोग से पुलिस ने पूर्व में गैंग के तीन अन्य आरोपियों—रोहित गोस्वामी, करण गोस्वामी और राम गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्होंने पूछताछ में वारदात कबूल की। उनकी निशानदेही पर लगभग 80,000 रुपये कीमत की लूटी गई सोने की चैन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
चौथा आरोपी गिरफ्तार
लगातार संदिग्धों पर नजर रखते हुए और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आज चौथे मुख्य आरोपी रमेश नायक (पुत्र किशनलाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, जयपुर उत्तर) को अजमेर के राजा साइकिल चौराहा से उसकी मोटरसाइकिल सहित धर-दबोचा।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा, उपनिरीक्षक राजपाल, कांस्टेबल सतीश और सुभाष शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


