Ajit Pawar may again become NCP legislature unit leader-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजित पवार दोबारा बन सकते हैं NCP विधायक दल के नेता, बागी बनने पर हुई थी कार्रवाई

khaskhabar.com: बुधवार, 27 नवम्बर 2019 4:39 PM (IST)
अजित पवार दोबारा बन सकते हैं NCP विधायक दल के नेता, बागी बनने पर हुई थी कार्रवाई
मुंबई। गुरुवार के शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अजित पवार को फिर से विधायक दल का नेता बना सकती है। यह जानकारी शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के सूत्रों ने दी। पार्टी के सूत्र ने कहा कि राकांपा विधायक दल की बैठक बुधवार शाम को होने की संभावना है। चाचा शरद पवार और भतीजे अजित के बीच हुए विवाद के बाद राकांपा (एनसीपी) अजित पवार की पहले वाली स्थिति को बहाल करना चाहती है। यह हालांकि स्पष्ट नहीं है कि अजित पवार उपमुख्यमंत्री होंगे या उन्हें कोई मंत्रालय दिया जाएगा। अजित पवार द्वारा बागी तेवर अपनाने के बाद उन्हें राकांपा विधायक दल के नेता पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह जयंत पाटील को नियुक्त किया गया। अजित पवार ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिर देर रात शरद पवार से मिले। तीन दलों के विधायकों की बैठक में छगन भुजबल सहित कम से कम दो नेताओं ने अजित पवार को वापस लेने का समर्थन किया। जूनियर पवार ने राकांपा के खिलाफ बगावत की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हाथ मिलाकर पिछले शनिवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement