नई दिल्ली। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पाक एनएसए जंजुआ के बीच फोन पर बात होने की खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डोभाल और पाक एनएसए के बीच एलओसी पर शांति बनाए रखने को लेकर बातचीत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फोन किसने किया।