Advertisement
एयरटेल ने भारत में स्टारलिंक को लाने के लिए मस्क के स्पेसएक्स के साथ की साझेदारी

कंपनी ने कहा कि एयरटेल और स्पेसएक्स यह भी पता लगाएंगे कि स्टारलिंक एयरटेल नेटवर्क का विस्तार कैसे कर सकता है और साथ ही इस एग्रीमेंट के तहत यह जानने की कोशिश की जाएगी कि कैसे स्पेसएक्स भारत में एयरटेल के ग्राउंड नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य क्षमताओं का उपयोग करके उनसे लाभ उठा सकता है।
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने कहा, "भारत में एयरटेल ग्राहकों को स्टारलिंक की पेशकश करने के लिए स्पेसएक्स के साथ काम करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह अगली पीढ़ी की उपग्रह कनेक्टिविटी के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
स्पेसएक्स के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ), ग्वेने शॉटवेल ने कहा, "हम एयरटेल के साथ काम करने और स्टारलिंक द्वारा भारत के लोगों के लिए लाए जा सकने वाले परिवर्तनकारी प्रभाव को सामने लाने के लिए उत्साहित हैं। हम उन अविश्वसनीय और प्रेरक चीजों से लगातार चकित होते हैं जो लोग, व्यवसाय और संगठन तब करते हैं जब वे स्टारलिंक के माध्यम से जुड़ते हैं।"
स्टारलिंक पूरी दुनिया में यूजर्स को हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी वाला इंटरनेट प्रदान करता है। पृथ्वी की निचली कक्षा का उपयोग करने वाले दुनिया के पहले और सबसे बड़े उपग्रह समूह के रूप में, स्टारलिंक स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल और अन्य का समर्थन करने में सक्षम ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रदान करता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


