khaskhabar.com: बुधवार, 20 जुलाई 2016 10:47 AM (IST)
टोटल शॉर्टफॉल में से एएआई का डेफिसिट सालाना 150 करोड़ रुपए है, जिसका
भुगतान वह अपने पास पड़े फंड से करती है। बाकी रकम दिल्ली और मुंबई
एयरपोर्ट चलाने वाले प्राइवेट ऑपरेटर्स देते हैं। टर्मिनल 2 शुरू होने से
पहले तक मुंबई एयरपोर्ट प्रॉफिटेबल हुआ करता था। हालांकि, इसके बनने के बाद
एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी का खर्च बढ़ गया। इस मामले में ज्यादा जानकारी के
लिए दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट को भेजी गई ईमेल या मेसेज का कोई जवाब नहीं
मिला। सूत्रों का कहना है कि कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु तीन ऐसे
एयरपोर्ट्स हैं, जो पीएसएफ से होने वाली पूरी कमाई खर्च नहीं कर पाते।