दक्षिण एयरलाइंस: लाहौर तक की हवाई सेवा खुलेगी

बीजिंग। 12 वीं एनपीसी के 5वें पूर्णाधिवेशन में भाग ले रहे चीनी दक्षिण एयरलाइंस की शिनच्यांगवेवुर स्वायत्त प्रदेश की शाखा के जनरल मैनेजर फ़ूफुयान ने 6 मार्च को संवाददाता को कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के विकास के लिए दक्षिण एयरलाइंसशिनच्यांग की राजधानी उरुमछि और पाक राजधानी इस्लामाबाद तक की हवाई सेवा की संख्या में बढ़ोतरी करेगा, इसके साथ ही लाहौर समेत दूसरे देशों को जोड़ने वाली हवाई सेवा भी खोलने की तैयारी में जुटी हुई है।
फ़ूफुयान ने कहा कि शिनच्यांगवेवुर स्वायत्त प्रदेश पट्टी एक मार्ग के निर्माण का केंद्र है, जो हवाई रेशम मार्ग के निर्माण की कड़ी ही है। पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह में हवाई अड्डे का निर्माण पूरा होने के बाद दक्षिण एयरलाइंस की उरुमछि से ग्वादर तक की उड़ान खुलेगी।
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
प्रमुख खबरें
Traffic
Features


