Air passengers increased, India second place: IATA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी, भारत एक बार फिर शीर्ष रैंक में शामिल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जून 2017 11:45 PM (IST)
हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी, भारत एक बार फिर शीर्ष रैंक में शामिल
नई दिल्ली/मुंबई। हवाई यात्रियों की संख्या में मार्च में गिरावट के बाद एक बार फिर अप्रैल में बढ़ोतरी देखी गई है। इसके साथ ही भारत एक बार फिर शीर्ष रैंक में शामिल हो गया है, जो लगातार 23 महीनों तक शीर्ष रैंक में रहने के बाद तीन महीने पहले इससे बाहर हो गया था। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में देश के हवाई यात्रियों की संख्या में 15.3 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि मार्च में 14.6 फीसदी वृद्धि हुई थी। हालांकि साल-दर-साल आधार पर इस साल अप्रैल में 15.3 फीसदी की वृद्धि दर रही, जबकि 2016 के अप्रैल में यह 21.8 फीसदी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement