Advertisement
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में उतारे गए यात्री

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "एआई 315 फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड कर चुकी है और सभी यात्रियों की मदद की जा रही है।" एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, "पायलट की ओर से उड़ान के दौरान ही संभावित समस्या का पता लगाने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को वापस लौटा दिया गया। विमान हांगकांग में सुरक्षित तरीके से उतरा और एहतियात के तौर पर इसकी जांच की जा रही है।"
12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हुई थी, जिसमें सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान एक अस्पताल के हॉस्टल से टकराया और उसमें आग लग गई। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उस फ्लाइट में थे। उनका भी हादसे में निधन हो गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


