Air India Express crashes into runway light-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रनवे लाइट से टकराया विमान, बाल-बाल बचे 186 यात्री

khaskhabar.com: रविवार, 16 जुलाई 2017 9:53 PM (IST)
रनवे लाइट से टकराया विमान, बाल-बाल बचे 186 यात्री
मंगलुरू/नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय सस्ती विमानन सेवा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान रविवार को मंगलुरू हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद रनवे लाइट से टकरा गया, हालांकि विमानन कंपनी के अनुसार, विमान में सवार सभी 186 यात्री सुरक्षित हैं। एआई के एक अधिकारी ने नई दिल्ली में बताया, ‘‘सभी 186 यात्री सुरक्षित हैं। घटना रविवार को तडक़े घटी।’’ अधिकारी के अनुसार, दुबई से मंगलुरू पहुंचा विमान आईएक्स 814 लैंड करने के साथ ही कुछ रनवे लाइटों से जा टकराई, जिसमें रनवे लाइटें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया, ‘‘विमान को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। विमान सुरक्षा विभाग ने घटना पर जांच बिठा दी है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, विमान फिसला नहीं था।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement