Air-India aircraft technical disturbances-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एयर इंडिया के विमान में तकनीकी गड़बड़ी, नहीं भर पाया उड़ान

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 12:48 PM (IST)
एयर इंडिया के विमान में तकनीकी गड़बड़ी, नहीं भर पाया उड़ान
नई दिल्ली। घरेलू विमानन कंपनी एयर इंडिया का नई दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाला विमान बुधवार को तकीनीकी गड़बड़ी की वजह से उड़ान नहीं भर पाया। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया, ‘तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बोइंग 777-300 ईआर उड़ान नहीं भर पाया। इस विमान में 300 यात्री सवार थे।’ अधिकारी के मुताबिक, ‘सभी यात्रियों को होटल ले जाया गया है और इस गड़बड़ी को दूर किया जा रहा है। इसी विमान से यात्रियों को ले जाया जाएगा। विमान शाम पांच बजे रवाना होगा।’ (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement