Advertisement
वायुसेना को मिलेंगे एलसीए तेजस एफओसी ट्विन सीटर

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म को शामिल किया जाना देश की स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। सरकार ने विमानन और रक्षा क्षेत्र में घरेलू तकनीक तथा निर्माण को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दी है। इसका उद्देश्य विदेशी स्रोतों पर निर्भरता कम करना और देश के भीतर एक मजबूत विमानन एवं रक्षा उद्योग तैयार करना है।
कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के सीएमडी रवि के. समेत रक्षा मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय वायुसेना, पवन हंस, नियामक एजेंसियों और विमानन एवं रक्षा उद्योग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
यह आयोजन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और उसके उद्योग साझेदारों की बढ़ती क्षमता को भी रेखांकित करेगा। इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि भारत अब उन्नत विमान और हेलीकॉप्टरों के डिजाइन, विकास और निर्माण की अपनी क्षमता को लगातार विस्तार दे रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


