ओवैसी इस पर कहां चुप रहने वाले थे और उन्होंने ममता पर पलटवार कर दिया।
ओवैसी ने कहा कि ये धार्मिक कट्टरता नहीं है कि किन्हीं भी अल्पसंख्यकों
में बंगाल के मुसलमानों की मानव विकास सूचकांक में सबसे खराब हालत है। अगर
दीदी हैदराबाद में रहने वाले मु_ीभर लोगों से परेशान हैं तो वो यह बताए कि
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कैसे 42 में से 18 सीटें जीत ली। उल्लेखनीय है
कि बंगाल में वर्ष 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।