AIMIM chief Asaduddin Owaisi targets west bengal cm Mamata Banerjee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्पसंख्यक कट्टरता को लेकर CM ममता बनर्जी ने साधा निशाना, ओवैसी ने किया पलटवार

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 नवम्बर 2019 2:40 PM (IST)
अल्पसंख्यक कट्टरता को लेकर CM ममता बनर्जी ने साधा निशाना, ओवैसी ने किया पलटवार
हैदराबाद। पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के बीच लंबी तकरार देखने को मिली थी। इसका नतीजा ये हुआ कि दोनों पार्टियों के ही कुछ कार्यकर्ताओं की जान चली गई तो कुछ घायल हो गए। अब ममता के बयान के बाद एक बार फिर राजनीति ने हवा पकड़ ली है। दरअसल ममता ने सोमवार को कूचबिहार में टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अल्पसंख्यक कट्टरता का उल्लेख किया और लोगों को इससे सचेत रहने का निर्देश दिया। उन्होंने एआईएआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बगैर कहा कि हैदराबाद की एक राजनीतिक पार्टी भाजपा से पैसा लेकर अल्पसंख्यकों में कट्टरता फैलाती है। मैं देख रही हूं कि अल्पसंख्यकों के बीच कई कट्टरपंथी मौजूद हैं। इनका ठिकाना हैदराबाद में है। वे लोग बंटवारे को बढ़ावा दे रहे हैं। आपको इनकी बातों में नही आना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement