AIADMK gave tickets to existing MPs in 6 Lok Sabha seats-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अन्नाद्रमुक ने 6 लोकसभा सीटों पर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया

khaskhabar.com: सोमवार, 18 मार्च 2019 3:16 PM (IST)
अन्नाद्रमुक ने 6 लोकसभा सीटों पर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया
चेन्नई । अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) ने तमिलनाडु में लोकसभा की अपनी छह सीटों पर मौजूदा सांसदों को टिकट देने की घोषणा की है और इसके अलावा पार्टी ने तीन नेताओं के रिश्तेदारों को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी तमिलनाडु में 39 में से 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने अन्य सीटें गठबंधन के अपने साथियों के लिए छोड़ दी हैं। अन्नाद्रमुक ने 2014 में यहां की 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जारी सूची के अनुसार, लोकसभा उपाध्यक्ष एम. थंबीदुरई (करूर), पी. वेणुगोपाल (तिरुवल्लुवर), जे. जयवर्धन (चेन्नई दक्षिण), मारागाथम कुमारावेल (कांचीपुरम), संजीव वी. इलुमलाई (अरानी) और सी. महेंद्रन (पोलाची) अपनी मौजूदा सीटों से ही चुनाव लड़ेंगे। उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के बेटे पी. रविंद्रनाथ कुमार को थानी सीट दी गई है, जबकि विधायक राजन चेलप्पा के बेटे वी.वी.आर. राजा सथयान मदुरैई से चुनाव लड़ेंगे।
पूर्व स्पीकर पी.एच पांडियन के बेटे मनोज पांडियन तिरुनेलवेली से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने इसके अलावा लोकसभा चुनाव के साथ 18 अप्रैल को 18 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement