AIADMK Crisis: Speakers decision to disqualify 18 AIADMK MLAs partisan says Chidambaram -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

AIADMK: चिदंबरम बोले विधायकों को अयोग्य घोषित करना पक्षपातपूर्ण फैसला

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 12:45 PM (IST)
AIADMK: चिदंबरम बोले विधायकों को अयोग्य घोषित करना पक्षपातपूर्ण फैसला
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष पी. धनपाल के ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कडगम के 18 बागी विधायकों को अयोग्य करार देने के फैसले को अल्पमत सरकार की मदद के लिए किया गया स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण फैसला करार दिया। उन्होंने साथ ही कहा कि राज्य बेतुकी बातों का रंगमंच बन गया है। चिदंबरम ने ट्वीट किया कि डूबते जहाज को कोई नहीं बचा सकता। लकवाग्रस्त तमिलनाडु सरकार के लिए बहुमत जुटाने के लिए 18 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया गया। तमिलनाडु बेतुकी बातों का रंगमंच बन गया है। उन्होंने व्यंग्यपूर्ण में अंदाज कहा, अगर तमिलनाडु के विधानसभा अध्यक्ष सही हैं, तो एक विधायक दल के किसी निर्वाचित नेता को असहमत विधायकों द्वारा बदला नहीं जा सकता? एक बार निर्वाचित होने पर, पांच वर्षो तक मुख्यमंत्री।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement