Ahead of election results, BSE Sensex plunges over 600 points-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनाव परिणाम से पहले बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 600 अंकों की गिरावट

khaskhabar.com: सोमवार, 10 दिसम्बर 2018 10:05 AM (IST)
चुनाव परिणाम से पहले बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 600 अंकों की गिरावट
मुंबई। एग्जिट पोल सरकार के खिलाफ जाने से आज शेयर बाजार जबरदस्त गिरावट के साथ खुले है। सुबह 9.49 बजे तक सेंसेक्स 603.32 अंकों (1.69 फीसदी) की गिरावट के साथ 35069.93 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 189.95 अंकों (1.78 फीसदी) की गिरावट के साथ 10503.75 पर कारोबार कर रहा था। आपको बता दें कि चुनाव परिणामों से पहले शुक्रवार को एग्जिट पोल के नतीजे आए और यहां बीजेपी के लिए स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। बैंकिंग सेक्टर के शेयर में लगातार गिरावट जारी है। जिन शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट आई है उनमें विप्रो, एक्सिस बैंक, इंडस्लैंड बैंक, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एलएंडटी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एसबीआईएन, हीरो मोटोकॉप शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement