Agriculture Minister polythene liberation campaign launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कृषि मंत्री ने किया पॉलीथीन मुक्ति अभियान का शुभारंभ

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 5:16 PM (IST)
कृषि मंत्री ने किया पॉलीथीन मुक्ति अभियान का शुभारंभ
जयपुर । स्वच्छता अभियान के तहत पशुपालन विभाग के मंत्री प्रभुलाल सैनी ने अपने राजकीय आवास से पॉलीथीन मुक्ति अभियान का शुभारम्भ किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि मनुष्य के लिए प्लास्टिक की थैलियां भले ही उपयोगी साबित हो रही हो, लेकिन पालतु पशुओ के लिए मौत का कारण है। जिसका ज्वलन्त उदाहरण हाल ही गौ पुनर्वास केन्द्र हिंगोनिया में देखने को मिला जहां अनेक गोवंशीय पशुओं की अकाल मृत्यु हो रही है। प्रभुलाल सैनी ने राजस्थान पशु चिकित्सक संघ, जयपुर इकाई द्वारा शुरू किये जा रहे इस अभियान भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि संघ का यह प्रयास प्रदेश की स्वस्थ पशुधन सम्पदा की दिशा में बढ़ाया गया, यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक डा. अजय कुमार गुप्ता, पशु चिकित्सक संघ, जयपुर इकाई के अध्यक्ष डा. रजनीश गुप्ता सहित पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। पशुपालन विभाग के निदेशक डा. अजय कुमार गुप्ता ने पशुपालन विभाग के मंत्रीप्रभुलाल सैनी को उनके 63 जन्म दिवस पर बधाई दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement