Advertisement
किसानों से समर्थन मूल्य पर कृषि जिंसों की होगी खरीद-सहकारिता मंत्री

सहकारिता मंत्री ने बताया कि जालोर जिले में मूंगफली खरीद के लिए वर्तमान सरकार ने खरीद केन्द्र खोलकर किसानों से खरीद की है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने जिले में मूंगफली की खरीद नहीं की। उन्होंने बताया कि 3 किसानों द्वारा आईएफएससी कोड़ गलत देने से भुगतान की राशि दूसरों के खातों में चली गई। उन्होंने बताया कि यह जानकारी होने पर इन किसानों को चैक जारी कर भुगतान किया गया।
किलक ने सदन को आश्वस्त किया कि किसानों को भुगतान को लेकर किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आयेगा।
इससे पहले विधायक सुखराम विश्नोई के मूल प्रश्न का जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि 9 फरवरी,2018 तक जालोर जिले में 66 किसानों से समर्थन मूल्य पर 1341.90 क्विंटल मूंगफली राशि 59 लाख 71 हजार 481 रुपये की खरीद कर समस्त किसानों को राशि 59 लाख 71 हजार 481 रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालोर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


