आजम कीचड में चले तो बरस पडे अफसर पर,बोले-ये भी मोदीजी ने कहा था...
khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 6:04 PM (IST)
नई दिल्ली। यूपी चुनावों में सपा की करारी शिकस्त के बाद कद्दावर मंत्री
आजम खान की नाराजगी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो रामपुर में उनकी जीत
के बाद का है। वह अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए गए लेकिन उस रोज
बारिश होने के कारण रास्ते में कीचड था तो मतगणना कार्यालय तक पहुंचने के
लिए उनको गाडी से उतर पैदल चलना पडा।
जीत का सर्टिफिकेट लेने वह निर्वाचन
अधिकारी के सामने पहुंचे तो उनका गुस्सा फूट पडा।
वीडियो में वह अधिकारी से यह कहते दिख रहे हैं-ये भी मोदी जी ने कहा था कि
ऎसे लाना है, चलेंगे आप उस रास्ते पर, हम ये सर्टिफिकेट बाद में ले
लेंगे,चलिए पहले उस रास्ते पर चलकर देखिए। हालांकि, ये बात हमारे लिए शर्म
की है कि मंडी में इतनी गंदगी है, बुरी बात है ये, अच्छी बात नहीं है ये,
इतनी-इतनी कीचड...और अभी सरकार है, अभी मैं मिनिस्टर हूं और आचार संहिता
हटने के बाद तक रहूंगा जब तक नई सरकार नहीं बनेगी और उन दो-तीन दिन में आप
पर एक्शन लेने का हक भी होगा मेरे पास।