मनीमाजरा। जय महारष्ट्र गणेश मंडल मनीमाजरा की तरफ से मनाए जा रहे
गणेश उत्सव में रविवार को धूमधाम से एक शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा मेन बाजार की गंगा देवी धर्मशाला से दोपहर
को शुरू हुई। इस शोभायात्रा का शुभा आरंभ गणेया मंंडल के प्रधान बाबू राव माने ने
किया। शोभायात्रा के चलते बाजार में बहुत दुकानदारों ने रास्तों
पर मटकी बांध कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इन इलाका पार्षद गुरचरण दास काला की
दुकान के बाहर उनके बेटों ने भी ओल्ड रोपड़ रोड़ पर मटकी बांधी। मटकी काफी ऊचांई
पर थी। जिसको तोडऩे वाली टीम को काफी मुश्क्कत करनी पड़ती।
इसके
बाद मटकी तोडऩे वाली टीम को 2100 रूपया इनाम दिया गया। बाबू
राव माने ने बताया कि गणेश उत्सव एक सप्ताह पहले गणेश जी मूर्ति गंगादेवी धर्मशाला
में स्थापित करके उसत्व का आगाज किया गया था। रविवार शोभायात्रा निकालने के बाद
पंचकूला घगगर नदी पर मूर्ति का विसर्जन करके उत्सव का समापन किया गया। शहर के
विभिन्न इलाकों में गणेश उत्सव बडी धमूधाम से मनाया गया।