Advertisement
आरजी कर मामले के बाद यह अस्पताल सिखा रहा अपनी महिला स्टाफ को सेल्फ डिफेंस

डीसीपी जितेंद्र कुमार मीणा ने कहा, “यह कार्यक्रम अस्पतालों में कार्यरत महिला मेडिकल स्टाफ को अधिक जागरूक बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। हम इस प्रोग्राम के जरिए उन्हें आत्मरक्षा के लिए जरूरी क्षमताओं से लैस करेंगे। इस ट्रेनिंग के बाद महिलाओं का आत्म-स्वाभिमान भी बढ़ेगा ताकि वे खुद को कमजोर और अपमानित न महसूस करें। आत्मरक्षा के कौशल से सुसज्जित कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर अपनी और दूसरों की रक्षा कर पाता है। दिल्ली पुलिस का प्रयास है कि शहर की महिलाएं और महिला चिकित्साकर्मी न सिर्फ सुरक्षित रहें, बल्कि वे हर तरह से सशक्त भी बनें और परिवर्तन प्रकोष्ठ इसी दिशा में प्रयासरत है।”
बीते दिनों पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज है। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


