After the mining scam disclosures in mines cancellation of order reviewed unfortunate -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खनन घोटाला खुलासे के बाद निरस्त खानों का पुनरीक्षण आदेश दुर्भाग्यपूर्ण : पायलट

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 6:26 PM (IST)
खनन घोटाला खुलासे के बाद निरस्त खानों का पुनरीक्षण आदेश दुर्भाग्यपूर्ण : पायलट
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा सरकार के शासन में गत वर्ष हुए खनन घोटाले का कांग्रेस द्वारा खुलासा करने के बाद सरकार द्वारा रद्द की गई 652 खानों में से चार निरस्त खानों के पुनरीक्षण के आदेश दिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने गत वर्ष बड़ा खुलासा किया था कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा खनन नीति जारी होने के बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार ने नीलामी करने के स्थान पर 652 खानों का आवंटन कर राजकोष को भारी नुकसान पहुंचाया था। जब कांग्रेस ने खनन घोटाले का खुलासा किया तब बताया था कि खनन घोटाला 40 हजार करोड़ रुपए का नहीं वरन लाखों करोड़ रुपए का है, जो गत दिनों प्रदेश सरकार द्वारा चित्तौडग़ढ़ व नागौर में किए गए तीन खानों के आवंटन से प्राप्त 16 हजार करोड़ रुपए के राजस्व से पुष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तीन खानों से ही लगभग 16 हजार करोड़ रुपए मिले हैं तो शेष अन्य 600 से भी ज्यादा खानों की नीलामी पर लाखों करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चार कंपनियों द्वारा निरस्त खानों की बहाली के लिए केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के पास अपील दायर की गई। इस पर पुनरीक्षण के आदेश जारी किए गए हैं। केन्द्र सरकार की खनन नीति में नीलामी का प्रावधान स्पष्ट है। उसके बाद भी पुनरीक्षण के आदेश दिया जाना केन्द्र सरकार के अधिकारी के विवेक पर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने कहा कि यदि चार खानों का पुनरीक्षण कर नीलामी की जगह आवंटन को बहाल कर दिया गया तो शेष निरस्त हुई खानों के आवंटन का रास्ता साफ हो जाएगा। इसलिए आवश्यक है कि केन्द्र सरकार की खनन नीति की अनुपालना में केन्द्र सरकार के अधिकारी द्वारा दिए गए खानों के आवंटन के पुनरीक्षण के आदेश को रोका जाए। उन्होंने कहा कि सरकार सुनिश्चित करे कि सभी खानों का आवंटन नीलामी के माध्यम से हो, ताकि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार पर खनन आवंटन में पारदर्शिता बरती जा सके।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement