हार से बिहार कांग्रेस में 'हाहाकार', उठ रहा 'एकला चलो' का राग
khaskhabar.com: बुधवार, 29 मई 2019 1:48 PM (IST)
इधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ मदन मोहन झा ने इस पर कुछ भी खुलकर
नहीं कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता हैं और सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में हार को लेकर जल्द ही समीक्षा की जाएगी, इसके बाद
फैसला लिया जाएगा।
इधर, राजद से नाराज नेताओं का कहना है कि वैसे मतदाता जो राजद, कांग्रेस को
एक ही थैली के चट्टे-बट्टे मानते हैं, उन्हें भी कांग्रेस के बारे में नए
सिरे से विचार करने का मौका मिलेगा और कांग्रेस के विषय में सही जानकारी
होने पर कांग्रेस से नए मतदाता जुड़ेंगे।
बहरहाल,
करीब तीन दशकों से बिहार में बैसाखी के सहारे चल रही कांग्रेस के कई
वरिष्ठ नेताओं ने 'एकला चलो' की बात शुरू कर दी है, लेकिन बिहार की राजनीति
को नजदीक से समझने वालों का कहना है कि कांग्रेस के लिए यह फैसला भी उतना
आसान नहीं है।
पटना के वरिष्ठ पत्रकार मनोज चौरसिया कहते हैं कि कांग्रेस के संगठन को
मजबूत करना और कांग्रेस के पारंपरिक वोट को फिर से कांग्रेस की ओर लेकर आना
आसान नहीं है। हलांकि वे यह भी कहते हैं कि कांग्रेस के लिए फिलहाल 'एकला
चलो' आसान नहीं।
(आईएएनएस)