After schools LET targets banks in Kashmir valley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूलों के बाद आतंकियों के निशाने पर बैंक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 8:45 PM (IST)
स्कूलों के बाद आतंकियों के निशाने पर बैंक
श्रीनगर। स्कूलों को निशाना बनाने के बाद अब आतंकवादी और अलगाववादी घाटी में बैंको को निशाना बना रहे हैं। बुधवार को एक अज्ञात बंदूकधारी ने कुलगाम के एक बैंक से 2 लाख रुपए लूट लिए। वहीं सोमवार को सेंट्रल कश्मीर से एक एटीएम मशीन भी उठा ले गए थे। आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने बैंकों को बंद रखने की धमकी दे रहा है। लश्कर की तरफ से पोस्टर लगाकर मैनेजरों को बैंक बंद रखने के लिए धमाकाया जा रहा है। लश्कर ने हुर्रियत के प्रोटेस्ट कैलंडर को समर्थन देने के लिए बैंकों को धमकाया है। साउथ कश्मीर में संगठन की ओर से धमकी भरे पोस्टर लगाए गए हैं। बैंक मैनेजरों को शाम 5 बजे के बाद काम करने के लिए कहा जा रहा है। हांलांकि श्रीनगर में कुछ बैंक थोडी देर के लिए खुल रहे हैं। गौरतलब है कि कश्मीर में हिंसा के चलते ज्यादातर बैंकों पर ताले लटके हुए हैं। आतंकी संगठन लश्कर की तरफ से कुलगाम जिले के गांवों तोलिनपोरा, मोहम्मदपोरा, बोगम, कोईमोह के अलावा कुलगाम बाजार और बोगुंद जैसी जगहों पर बिजली के खंभों, दीवारों और दुकानों पर धमकी भरे पोस्टर लगाए गए हैं। इन धमकी भरे पोस्टरों पर लश्कर के कमांडर के हस्ताक्षर भी हैं। इन पोस्टरों में अधिकारियों को धमकाया गया है। साथ ही उन्हें सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने का दबाव बनाने से मना किया गया है। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement