Advertisement
एमपी के बाद गोवा में भी टैक्स फ्री हुई ‘छावा’, सीएम प्रमोद सावंत ने किया ऐलान

इसके साथ ही उन्होंने संभाजी महाराज की वीरता के लिए लिखा, “देश धर्म पर मिटने वाला। शेर शिवा की छाया थी, महापराक्रमी परम प्रतापी। एक ही शंभु राजा थे।”
गोवा से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर मराठा शासक संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' को प्रदेश भर में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया।
सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'छावा' की तारीफ करते हुए सीएम ने एक्स पर लिखा, "छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के अवसर पर उनके पुत्र संभाजी महाराज पर आधारित हिन्दी फिल्म 'छावा' को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।"
इससे पहले मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करके जयंती के अवसर पर शिवाजी को नमन किया था। उन्होंने लिखा, "हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक, वीर शिरोमणि एवं राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। मातृभूमि के सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए शिवाजी महाराज जी की निष्ठा, समर्पण और बलिदान हमें अनंत काल तक प्रेरित करती रहेगी।"
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज और उनकी पत्नी महारानी येसूबाई पर आधारित है। छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। वहीं, मुगल बादशाह औरंगजेब की भूमिका में अभिनेता अक्षय खन्ना हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


