After leaving the party the BJP leader alleged, instead candidate Uma Bharati given ticket home-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा नेता का आरोप, उमा भारती ने घर के बदले प्रत्याशी को दिलाया टिकट

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 11:39 PM (IST)
पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा नेता का आरोप, उमा भारती ने घर के बदले प्रत्याशी को दिलाया टिकट
झाँसी (लक्ष्मी नारायण शर्मा)। चुनावी मौसम में आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच झाँसी की सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर उनकी ही पार्टी के एक पुराने नेता ने आज पार्टी छोड़ने के बाद गंभीर आरोप लगाए। विधान सभा चुनाव में बबीना सीट से भाजपा से टिकट के लिए प्रबल दावेदार रहे इस नेता ने सोमवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा-कांग्रेस के स्थानीय बड़े नेताओं की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उमा भारती ने बबीना विधान सभा सीट पर बाहरी प्रत्याशी को घर के बदले टिकट दिलाया है।
बबीना विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी यशपाल यादव के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई थी। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और सपा के राज्यसभा सांसद डॉ चंद्रपाल यादव समेत दोनों पार्टियों के कई नेता और कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद थे। इन नेताओं की मौजूदगी में भाजपा नेता चंद्रप्रकाश मिश्रा ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। मिश्रा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहित कई पदों पर रहते हुए पिछले 26 वर्षों पार्टी से जुड़े रहे। वे विद्यार्थी परिषद् के जिला प्रमुख, विभाग प्रमुख और प्रदेश सहमंत्री भी रहे हैं। सपा की सदस्यता हासिल करते ही मिश्रा ने उमा भारती और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि उमा भारती ने बबीना सीट से राजीव सिंह को टिकट इसलिए दिलाया क्योंकि राजीव ने उमा भारती को घर दिलाया है।

पार्टी और नेताओं पर लगे आरोपों पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान दीदी उमा भारती को कार्यालय की आवश्यकता थी। मैंने उन्हें अपने घर में कार्यालय बनाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन राजीव सिंह का घर मंदिर करीब होने के कारण दीदी ने उनके आवास को कार्यालय बना लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मिश्रा के पार्टी छोड़ने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

[@ अब ATM से बगैर पिन और पासवर्ड के ही निकलेंगे पैसे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement