After Kumartuli, now a woman body was found inside a suitcase in Baguiati-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुमारटुली के बाद अब बागुईआटी में सूटकेस के अंदर मिली महिला की लाश

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 3:03 PM (IST)
कुमारटुली के बाद अब बागुईआटी में सूटकेस के अंदर मिली महिला की लाश
कोलकाता। कुमारटुली के बाद अब बागुईआटी में ऐसी ही घटना सामने आयी है। थाने से कुछ ही दूरी पर एक सूटकेस में शव मिला। सुबह करीब आठ बजे एक अखबार विक्रेता ने सड़क किनारे नाले में सूटकेस देखा। उसे देखकर उसे शक हुआ। आसपास के लोगों को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों के जुटने के बाद थाने को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और सूटकेस खोला तो अंदर से एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ। बागुईआटी थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि महिला की हत्या कहां और कैसे की गई। कुछ दिन पहले ही उत्तर कोलकाता के कुमारटुली में दो महिलाओं को गिरफ़्तार किया गया था जिनके पास से एक ट्रॉली बैग बरामद हुआ था जिसमें एक शव था. दोनों महिलाएं शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रही थी। इसके अलावा कोलकाता शहर ट्रॉली बैग में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement