After hot chili papaya sweetness in the fields of Jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीखी मिर्च के बाद अब यहां के खेतों से मिलेगी पपीते की मिठास

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 02:19 AM (IST)
तीखी मिर्च के बाद अब यहां के खेतों से मिलेगी पपीते की मिठास
जोधपुर। जिले के बिराई गांव की तीखी मिर्च खेतों से विदा हो गई और इन खेतों में ताइवानी पपीते की खेती हो रही है। यहां भूमिगत जल स्तर के गिर जाने के बाद किसान कम पानी में ज्यादा उत्पादन देने वाले पपीते की खेती को बढ़ावा दे रहे हंै। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार पपीते की सबसे अच्छी किस्म ‘ताइवान रेड लेडी’ या ‘ताइवानी पपीता’ की खेती जिले में शुरू होने जा रही है। ताइवानी पपीते की खेती सभी तरह की मिट्टी के लिए उपयुक्त है। किसान गोपीकिशन पंचारिया के अनुसार पपीते के पौधे सात महीने मे फल देने लगते हैं। यहां भूमिगत जलस्तर भी काफी गिरा है। ऐसे में अब यहां ड्रिप सिस्टम से ताइवानी पपीते की खेती शुरू की जा रही है। पेशे से कम्प्यूटर लैग्वेज के स्पेशलिस्ट जयप्रकाश पंचारिया बताते हैं कि अब उनका रुझान शहर से गांव की ओर बढ़ गया है और वैज्ञानिक तरीके से बहुत कम पानी में पपीते की खेती करने जा रहे हैं। पंचारिया ने ढाई हजार पौधे लगाए हैं जो, बहुत कम समय में फलोत्पादन शुरू करेंगे। पपीता की खेती की खासियत

[@ वर्ष 2016: उरी में सेना के कैम्प पर आतंकी हमला, भारत का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement