After girls suicide boy also attempt suicide -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीवानगी सर चढ़ी तो लड़की की खुदकुशी के बाद लड़के ने भी किया प्रयास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 12:19 PM (IST)
दीवानगी सर चढ़ी तो लड़की की खुदकुशी के बाद लड़के ने भी किया प्रयास
गाज़ियाबाद के इन्द्रपुरम थाना क्षेत्र के वैशाली स्थित एक माल के चौथे फ्लोर से कूद कर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। माल के सुरक्षा गार्डों ने इस युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। जब मौके पर पुलिस आई तो जांच में युवक के बेग से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने लिखा है कि वो अपनी प्रमिका के बिना नहीं जी सकता। आपको बता दें कि 22 सितम्बर को प्रेमिका प्रिय ने दिल्ली के एक माल से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इसी युवक को जेल भेज दिया था। जमानत पर आने के बाद अब संजय नामक युवक ने भी आत्महत्या का प्रयास किया है। फ़िलहाल अभी भी उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को युवक के पास कोई मोबाईल नहीं मिला है क्योंकि थाने में दर्ज रिकॉर्ड के सहारे ही पुलिस इस लड़के के परिजनों को सूचना देने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि लड़का एनसीआर में पढ़ाई कर रहा था और मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement