after demonetisation operation clean money unearthed undisclosed assets worth 250 crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑपरेशन क्लीनमनी:आयकर विभाग ने खोजी 250 करोड की अघोषित संपत्ति

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 10:29 PM (IST)
ऑपरेशन क्लीनमनी:आयकर विभाग ने खोजी 250 करोड की अघोषित संपत्ति
नई दिल्ली। नोटबंदी के दौरान खातों में जमा कराई गई रकमों में आयकर विभाग को 250 करोड रूपये की अघोषित संपत्ति का पता चला है। ऑपरेशन क्लीनमनी के तहत आयकर विभाग की कई टीमों ने देशभर में 230 से अधिक सर्वे किये हैं। अधिकारियों के अनुसार ये सर्वे केवल व्यक्तियों और कंपनियों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किये गए। विभाग ने पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रतिष्ठानों में ये सर्वे किए। अधिकारियों का कहना है कि 250 करोड की इस संदिग्ध राशि को अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत घोषित किये जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 31 मार्च तक खुली है। नोटबंदी के दौरान खातों में जमा कराई गई जमा पूंजी में आयकर विभाग को 250 करोड रूपये की अघोषित संपत्ति का पता चला है। ऑपरेशन क्लीनमनी के तहत आयकर विभाग की कई टीमों ने देशभर में 230 से अधिक सर्वे किये हैं। आयकर विभाग ने नोटबंदी के दौरान प्राप्त भारी भरकम आंकडों के विश्लेषण और उनकी जांच के लिये दो कंपनियों को काम में लगाया है। ऑपरेशन क्लीनमनी के तहत विभाग को 15 फरवरी तक ऎसे खातों से संबंधित 6 लाख जवाब प्राप्त हए हैं। विभाग ने18 लाख लोगों को एसएमएस और ई-मेल भेजकर पूछताछ की है। नोटबंदी के दौरान जिन लोगों के खातों में पांच लाख रूपये से अधिक की संदिग्ध नकदी जमा की गई, उन्हें ये संदेश भेजे गये। इनमें से छह लाख लोगों ने खातों में जमा नकदी के बारे में जवाब दिया है।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने हाल ही में कर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऑपरेशन क्लीनमनी के तहत जिन करदाताओं से संपर्क किया गया है, उन्हें किसी तरह की चेतावनी अथवा कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया जाना चाहिये। सीबीडीटी ने कहा है कि योजना के तहत सत्यापन कार्य जल्द से जल्द किया जाना चाहिये ताकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ उठाया जा सके।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement