Advertisement
अमरिया के बाद पूरनपुर ब्लाक की बारी 221 सदस्य लामबंद, प्रमुख राजप्रीत कौर के विरुद्ध अविश्वास पेश
पीलीभीत। प्रमुख पदों पर से विरोधियों को अपदस्त कर उन्हें हथियाने का
कार्य भाजपा ने प्रारम्भ कर दिया है। पहला वार अमरिया ब्लॉक पर सफलतापूर्वक
करने के बाद अब जिले के सबसे बड़े ब्लॉक पूरनपुर में भी सोमवार को सेंधमारी
हो गई। प्रमुख पूरनपुर राजप्रीत कौर के विरुद्ध वहां के सदस्यों ने डीएम के
समक्ष अविश्वास पेश कर दिया है।
मेनका प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर 216 सदस्यों के शपथ पत्रों की मूल कापी डीएम को सौंप दी। डीएम के निर्देश पर एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट जेबीसिंह ने उपस्तिथ सदस्यों की वीडियोग्राफी कर उनके बयान भी दर्ज किए गए। इन सभी सदस्यों ने मनप्रीत कौर में अपना विश्वास व्यक्त किया है।
मनप्रीत कौर के पति भजपा के मंत्री आतिन्दर सिंह ने बताया कि इस अविश्वास पर संगठन के उच्च व जिले के पदाधिकारियों की पूर्ण सहमति ली जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पूरनपुर ब्लाक में कुल 274 सदस्य है। जिनमें आज 216 सदस्यों के शपथ पत्र की मूल कापी डीएम को सौंपी गई है। भाजपा नेता ने ये भी दावा किया कि कुल 221 की सहमति अविश्वास पर है।
इस मौके पर सदस्य प्राची सिंह,रेखा,शरीफ खान,बलजीत सिंह ,शिव कुमार आदि ने वर्तमान प्रमुख राजवीर कौर पर तानाशाही,मनमानी और सदस्यों की उपेक्षा के साथ एक दर्जन से अधिक घोटाले का खुला आरोप लगाया। डीएम को सौंपे गए पत्र में अविस्वास के कारण भी गिनाए गए है। इन सभी ने मनप्रीत कौर में आना विश्वास व्यक्त किया। एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट जेबी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि डीएम के निर्देश पर शीघ्र ही अविश्वास के लिये तिथि निर्धारित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
पीलीभीत
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement