Afghanistan:150 militants of IS surrendered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान : आईएस के 150 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

khaskhabar.com: बुधवार, 01 अगस्त 2018 2:17 PM (IST)
अफगानिस्तान : आईएस के 150 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण
काबुल। आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) के 150 से अधिक आतंकवादियों ने खुद को अफगान बलों के हवाले कर दिया। 'खामा प्रेस' ने बताया कि इन आतंकियों में समूह के सरगना मवलवी हबीब उर रहमान शामिल हैं। अफगान सेना के एक बयान के मुताबिक, आईएस सरगना और उनके 152 लड़ाकों ने मंगलवार को जोजजान प्रांत में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि रहमान और अन्य आतंकवादियों ने भी अपने हथियारों को सौंप दिया है।
आईएस समेत सरकार विरोधी सशस्त्र आतंकवादी समूहों में से किसी ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
अफगानिस्तान में शरणार्थी विभाग पर आतंकी हमला, 18 मरे
दूसरी ओर अफगानिस्तान में शरणार्थी विभाग पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। 'एफे' की रिपोर्ट के अनुसार, नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में स्थित इमारत के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक सहित खुद को उड़ा लिया और उसी दौरान दो आतंकवादी मौका पाकर इमारत में घुस गए जहां वह छह घंटे तक रहे जब तक उन्हें मार गिराया नहीं गया।
प्रांत के गर्वनर अतालुल्हा खोगयानाई ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि प्रांतीय निदेशालय और प्रत्यावर्तन प्रांतीय निदेशालय के पास एक विस्फोट हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि घटना एक आतंकवादी हमला थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement