Advertisement
अफगान शांति वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार : तुर्की

मंत्री ने कहा कि अंकारा वार्ता में योगदान देने के लिए शांति प्रक्रिया के लिए एक विशेष दूत नियुक्त करेगा।
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी को लिखे एक पत्र में, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तुर्की में संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाले शांति सम्मेलन आयोजन का प्रस्ताव दिया है, जो अफगानिस्तान में शांति का समर्थन करने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण पर चर्चा करने के बारे में है।
18 मार्च को अफगान शांति प्रक्रिया पर मॉस्को में एक और बैठक होगी।
अमेरिका और तालिबान ने फरवरी 2020 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसने मई 2021 तक संघर्ष-ग्रस्त देश से अमेरिकी सैन्य बलों को पूरी तरह से वापसी पर सहमति बनी, यदि आतंकवादी समूह अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ संबंधों को तोड़ने सहित समझौते की शर्तों को पूरा करता है।
लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रसासन ने कहा था कि तालिबान ने अमेरिका-तालिबान समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धता को पूरा नहीं किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


