प्रतापगढ़। जिला अभिभाषक संघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिला अभिभाषक चुनाव में वकीलों ने अपना मतदान कर अध्यक्ष को चुना गया है। जिला अभिभाषक संघ का चुनाव सुबह 11 बजे से शुरू होकर 3 बजे मतदान समाप्त हुआ कुल 204 मतदान हुवा जिसके बाद मतगणना में जिला अभिभाषक सघ में जिला अध्यक्ष शांतिलाल आंजना को 75 वोटों से विजय प्राप्त हुई। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव के निर्वाचन अधिकारी महेश मेहता व यशवंत गुप्ता ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष रुप से किया गया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए शांति लाल आंजना को कुल 137 वोट प्राप्त हुए। राजेंद्र को 62 वोट प्राप्त हुए अध्यक्ष पद के लिए 5 बटन नोटा दबे इस प्रकार शांति लाल आंजना 75 मतों से विजय हुए, वहीं उपाध्यक्ष पद पर दिनेश तहलका , सिद्धार्थ मोदी को 102, 102 बराबर मतदान होने की वजह से दोनों को उपाध्यक्ष पद के लिए घोषित किया गया जिसमें 6 माह का कार्यकाल दिनेश तहलका का रहेगा वह 6 महीने का सिद्धार्थ मोदी का रहेगा सचिव पद के लिए अरुण वैष्णव को चुना गया। वहीं सहसचिव पद के लिए अभय सिंह आर्य व पुस्तकालय सचिव के लिए राजेंद्र खींची को चुना गया अभिभशक संघ ने जीते होये पदाधिकारी को फूल माला से लाद कर जश्न मनाया।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट, पीएम के घर काम करती थी एक टीम