Advertisement
भीलवाड़ा मे अवैध खनन के विरूद्ध प्रशासन सख्त

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की अवैध खनन के विरुद्ध ठोस कार्यवाही की जाकर एफआईआर भी दर्ज करवाना सुनिश्चित करे। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखे। बड़े स्तर पर अवैध खनन के विरूद्ध कारवाई करें। साथ ही मिनरल का अवैध स्टॉक पाए जाने पर ड्रॉन सर्वे कराते हुए त्वरित एक्शन लिया जाए। दुष्यंत ने निर्देशित किया कि कारवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहे। उन्होंने इस संबंध में हर संभव मदद,गाइडेंस के लिए आश्वस्त किया। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी से आमजन के खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि गर्मी के मौसम में खाद्य सुरक्षा के तहत ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कॉल्ड ड्रिंक,आईसक्रीम,शरबत,ठंडाई, बेकरी एवं बेकरी प्रोडक्ट,बडे होटल ढाबे एवं रेस्टोरेंट, मावा,पनीर घी,मिठाई, मसाले,रि-यूज कुकिंग ऑयल काम में लेने वाले, कचैरी समोसे निर्माण ईकाईयों के नमूनीकरण एवं निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से किए जाएंगे।
जिला कलक्टर ने आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वाले तथा झोला छाप चिकित्सकों के विरूद्ध आवश्यक कारवाई करने के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी को टीम गठित कर केमिस्ट शॉप पर ऐसी प्रतिबंधित दवाएं जिनसे युवाओं को नशे की लत लगे उन केमिस्ट के विरूद्ध तथा बिना प्रिस्क्रीप्सन के ऐसी दवाएं उपलब्ध कराने पर संबंधित केमिस्ट के विरूद्ध भी अभियान के तौर पर आवश्यक करवाई के लिए निर्देशित किया। इस संबंध में सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने मौसमी बीमारी से बचने के लिए कार्यालयों तथा घरों में साफ-सफाई, स्वच्छता के लिए ड्राईव चलाने को कहा। बैठक के दौरान जिला मुख्यालय से अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन रतन कुमार,अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्रीमती वंदना खोरवाल,एएसपी विमल सिंह,खनि अभियंता चंदन कुमार,जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला सेल रोहित कुमार,सीओ सदर श्याम सुंदर,सीओ सिटी अशोक जोशी,तहसीलदार दिनेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


