Advertisement
जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, अफवाहों से बचें- जिला कलेक्टर

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक भंडारण से बचें। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल से गैस बुकिंग का प्रावधान है, अतः उपभोक्ता नियमानुसार ही बुकिंग करें। संयम एवं सहयोग से ही आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सकता है।
जिला प्रशासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा ऑयल कंपनियां स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं। एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी एवं पीएनजी से संबंधित सभी केंद्रों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं तथा इस दिशा में निरंतर कार्रवाई जारी है।प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


