Additional District Collector Jat read the message-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अतिरिक्त जिला कलक्टर जाट ने किया संदेश का वाचन

khaskhabar.com: बुधवार, 06 दिसम्बर 2023 7:09 PM (IST)
अतिरिक्त जिला कलक्टर जाट ने किया संदेश का वाचन
भीलवाड़ा । जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देशन में 61वां नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रपति महोदया,प्रधानमंत्री, राज्यपाल,गृह सचिव,महानिदेशक नागरिक एवं शासन सचिव महोदय नागरिक सुरक्षा विभाग से प्राप्त संदेशों का वाचन अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्म लाल जाट द्वारा किया गया। अति0 जिला कलक्टर जाट ने उद्बोधन में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को “नागरिकों की सुरक्षा’’ की मूल अवधारणा एवं सर्व भूत हिते रतः के मूल दर्शन के अनुरूप कार्य करने के लिये कहा। इस दौरान उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement