Actor Pawan Singh praised Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिनेता पवन सिंह ने की मोदी की प्रशंसा

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 10:10 AM (IST)
अभिनेता पवन सिंह ने की मोदी की प्रशंसा
रोहतास(बिहार) । काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की है। रोहतास में एक कार्यक्रम में पवन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश का विकास कर रहे हैं। हम सब की जिम्मेदारी है कि स्थानीय स्तर पर विकास कार्य में सहयोग कर उनके प्रयासों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से ही देश का विकास होगा। इसलिए सभी को आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से आह्वान किया कि चुनाव में आपको वह बटन दबाना है, जो आपके भविष्य की रक्षा कर सके, आपको आगे बढ़ा सके। इसलिए सभी को सोचसमझकर मतदान करना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement