Action taken during inspection of packaged goods, correction notices issued-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:41 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिब्बाबंद वस्तुओं की जांच में कार्रवाई, सुधार नोटिस जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 5:06 PM (IST)
डिब्बाबंद वस्तुओं की जांच में कार्रवाई, सुधार नोटिस जारी
पैकेजिंग लाइसेंस नहीं होने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना दौसा। डिब्बाबंद वस्तुओं की जांच के दौरान नियमों के अनुसार आवश्यक घोषणाएं नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्मों को सुधार नोटिस दिए गए, वहीं पैकेजिंग लाइसेंस नहीं होने पर एक फर्म पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। विधिक माप विज्ञान अधिकारी नीरज वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को सही माप-तौल और निर्धारित एमआरपी पर वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 5 एवं 6 अक्टूबर को बांदीकुई सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
इस दौरान संगम इंडस्ट्री-बांदीकुई, अग्रवाल इंडस्ट्री-बांदीकुई, सैनी किराना एवं जनरल स्टोर-बांदीकुई, चरण किराना स्टोर-बांदीकुई, बीकानेर वाला-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तथा गोविन्दर इंडस्ट्री-बापी में उपलब्ध डिब्बाबंद वस्तुओं की तौल, एमआरपी तथा पैकेट पर की गई आवश्यक घोषणाओं की जांच की गई। डिब्बाबंद वस्तुएं नियम, 2011 के तहत की गई जांच के दौरान नियमों के अनुसार आवश्यक घोषणाएं नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्मों को सुधार नोटिस दिए गए, वहीं पैकेजिंग लाइसेंस नहीं होने पर एक फर्म पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी नीरज वर्मा ने बताया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। एमआरपी से अधिक राशि वसूलने तथा सत्यापित नहीं किए गए माप-तौल उपकरणों का उपयोग करने पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करना तथा बाजार में सही माप-तौल और निर्धारित कीमत पर वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement