Acharya Subal Sagar Maharaj Sansanga today enters Mars-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आचार्य सुबल सागर महाराज ससंघ का आज मंगल प्रवेश

khaskhabar.com: शनिवार, 18 नवम्बर 2017 09:43 AM (IST)
आचार्य सुबल सागर महाराज ससंघ का आज मंगल प्रवेश
जयपुर। श्री महावीर तपोभूमि प्रणेता पूज्य मुनि 108 श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के आर्शीवाद से श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र छोटा गिरनार बापूगॉव जयपुर में आचार्य सुबल सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रविवार को प्रथम महामस्ताभिषेक व नेमीनाथ विधान का भव्य आयोजन होगा। आचार्य सुबल सागर महाराज ससंघ का शनिवार को सायंकाल 4 बजे अतिशय क्षेत्र छोटा गिरनार में मंगल प्रवेश होगा। इससे पूर्व आचार्य संघ विशाल जूलूस के साथ कोटखावदा से छोटा गिरनार के लिए विहार करेगें। प्रचार संयोजक चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि विधानाचार्य सुरेश चन्द जैन के निर्देशन में होने वाले इस आयोजन के मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनूस खान होगें । समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात रत्न व्यवसायी विवेक काला करेगें ।विशिष्ट अतिथि भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन,शीतल समूह भोपाल के सीएमडी मनोज प्रधान होगे ।समाजसेवी धर्म चन्द जैन निवाई वाले झण्डारोहण करेगें । समाजसेवी लादू लाल गंगवाल चाकसू वाले दीप प्रज्जवलन करेगें । सौधर्म इन्द्र अनिल-ऊषा बनेठा, कुबेर इन्द्र प्रकाश चन्द-प्रेम देवी बाकलीवाल, ईशान इन्द्र पारस मन- चन्द्रकला बाकलीवाल, माहेन्द्र इन्द्र विमल कुमार-पुष्पा गंगवाल, ब्रहेन्द्र इन्द्र बाबू लाल-मधु बाला गंगवाल व पूजन सामग्री पुण्यार्जक राम पाल-पदमा पाटनी काशीपुरा वाले होगें।
जैन के अनुसार रविवार को प्रातः 8.15 बजे से अभिषेक, झण्डारोहण, नेमीनाथ विधान पूजा, आचार्य सुबल सागर महाराज के मंगल प्रवचन व सम्मन समारोह होगा। दोपहर 12.15 बजे से सायंकाल 4 बजे तक भगवान नेमीनाथ के जल, चन्दन, ईक्षु, घी, बूरा, दूध, दही, सुगन्धित जल आदि से प्रथम महामस्तकाभिषेक किये जाएंगे।
महोत्सव में आने-जाने के लिए जयपुर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों सहित चाकसू, निवाई, कोटखावदा, निमोडिया आदि स्थानों से आने-जाने के लिए निःशुल्क बसों की व्यवस्था समिति की ओर से की गई हैं। महोत्सव में पूरे देश से लाखो श्रद्धालु शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement